जानें कौन है निखिल गुप्ता, जिसे अमेरिका ने 'पन्नू' की हत्या की साजिश रचने के आरोप में किया अरेस्ट

Gurupawant Singh Pannu : अमेरिका ने भारत पर खालिस्तानी आतंकी गुरु पतवंत सिंह पन्नू (Gurupawant Singh Pannu) की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इसके लिए अमेरिकी न्याय विभाग ने एक बयान जारी किया है, जिसमें पन्नू का नाम लिए बिना कहा गया है कि एक खालिस्तानी नेता की हत्या का जिम्मा एक भारतीय नागरिक को सौंपा गया था। उसकी हत्या करने के लिए एक लाख डॉलर की डील हुई थी। हालांकि, अमेरिका ने नेता की हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया था और इस मामले में भारत के निखिल गुप्ता को 30 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था। जिसको लेकर अभी कोर्ट में केस चल रहा है। हाल ही में जब अमेरिकी कोर्ट में सुनवाई के दौरान निखिल गुप्ता पर आरोप लगाए गए है।
कौन है निखिल गुप्ता (Who is Nikhil Gupta)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी न्याय विभाग ने पन्नू को 'पीड़ित' बताया है। वहीं उसकी हत्या की साजिश का आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को बताया है। निखिल गुप्ता को लेकर कहा गया है। किसी CC-1 नाम के भारतीय अधिकारी ने पन्नू की हत्या कराने के लिए निखिल गुप्ता की भर्ती की थी। बयान में कहा गया है कि CC-1 के रूप में एक भारतीय सरकारी कर्मचारी की भी पहचान की गई है, जिसने कथित तौर पर न्यूयॉर्क में रहने वाले "भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक" की हत्या की साजिश रचने की थी। इसके लिए निखिल गुप्ता समेत अन्य लोगों के साथ संपर्क किया गया था। इसमें आरोप लगाया गया है कि भारत में रहने वाला निखिल गुप्ता सीसी-1 से जुड़ा है और अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी में शामिल रहा है। निखिल गुप्ता को 'निक' के नाम से भी जाना जाता है।
सीसी-1 के निर्देश पर ही निखिल ने की थी हिटमैन से डील
अमेरिकी न्याय विभाग की मानें तो CC-1 ने मई में निखिल गुप्ता को नेता पन्नू की हत्या की साजिश रचने के लिए भर्ती किया था। सीसी-1 के निर्देश के तहत निखिल गुप्ता ने हत्या के लिए एक हिटमैन के साथ डील की थी। जिसे एक लाख डॉलर देने के लिए कहा गया था। वहीं 15 हजार डॉलर एडवांस भी दिए थे। यह हिटमैन कोई और नहीं बल्कि अमेरिकी एजेंसियों का एक खुफिया सोर्स था। इसी शख्स ने खुद को हिटमैन बताकर तीसरे शख्स से मिलवाया था। ये दोनों भी अमेरिकी एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे थे। यह आरोप कोर्ट में सुनवाई के दौरान लगाए गए हैं।
कितने साल की हो सकती है निखिल गुप्ता को जेल
गुप्ता पर पैसे देकर हत्या करने और पैसे देकर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है। जिनमें से प्रत्येक में अधिकतम 10 साल जेल की सजा हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Telangana Elections 2023 Live Updates: तेलंगाना में 11 बजे तक हुई 20.64% वोटिंग
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS