कोलकाता: बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, जानें क्या है वजह

कोलकाता: बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, जानें क्या है वजह
X
पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन कर रहे मजदूरों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वहीं, बाद में कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

पश्चिम बंगाल में आज सुबह से केंद्र सरकार के खिलाफ ट्रेड यूनियनों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार के द्वारा लागू की गई नई श्रमिक नीतियों के खिलाफ हल्ला बोला है। इस बीच अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता मजदूर के सर्मथन में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस इस भीड़ को संभालने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें कई मजदूर घायल हो गए हैं।

वहीं, बाद में पुलिस के द्वारा कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया।

ज्लद ही खुलेगा मजेरहाट पुल

दरअसल, मजेरहाट पुल का एक हिस्सा चार सितंबर 2018 को गिर गया था। इस पुल ध्वस्त में दो व्यक्तियों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद फिर से पुल को बनाया जा रहा है। जिसे अगले महीने की शुरुआत में इसे जनता के लिए खोला जा सकता है।

इस बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मजेरहाट पुल के निर्माण में हो रही देरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अपनी भीड़ के साथ निर्माणाधीन मजेरहाट पुल की ओर बढ़ने लगे। इस दौरान कोलकाता पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

जिसमें बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए तरताला मोड़ पर बैरिकेडिंग लगाए थे। बीजेपी कार्यकातओं का कहना है कि पुलिस ने हमारे ऊपर लाठीचार्ज किया। जबकि एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पत्थर फेंक दिए।

जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा। वहीं, भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है।

Tags

Next Story