केपी शर्मा ओली बोले - नेपाली थे भगवान राम, असली अयोध्या भी नेपाल में

केपी शर्मा ओली बोले - नेपाली थे भगवान राम, असली अयोध्या भी नेपाल में
X
भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि भगवान राम नेपाली थे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि असली अयोध्या भी नेपाल में हैं।

थोरी को बताया अयोध्या

ओली ने कहा कि काठमांडू से 135 किमी दूर एक छोटा सा गांव है थोरी। यही पहले अयोध्या के रूप में जाना जाता था। लेकिन सच्चाई को उलट-पलट दिया गया और अयोध्या को भारत में बता दिया गया। उन्होंने कहा कि हमने सीता भी दिया है और राम भी। दोनों नेपाल की ही धरती से थे।

ओली से हो रही इस्तीफे की मांग

ओली ने ये बयान उस समय दिया है जब ओली के पार्टी के नेता ही लगातार उनसे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। लेकिन वो इस्तीफा देने के लिए राजी नहीं हो रहे हैं। इस बीच चीन की राजदूत भी ओली की कुर्सी बचाने का पूरा प्रयास कर रही है। लेकिन इस बार मामला सुलझता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।

Tags

Next Story