Kulbhushan Jadhav Verdict Today: क्या आज जाधव होंगे रिहा, सुनाया जाएगा ऐतिहासिक फैसला

Kulbhushan Jadhav Verdict Today: क्या आज जाधव होंगे रिहा, सुनाया जाएगा ऐतिहासिक फैसला
X
कुलभूषण जाधव केस में आज अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) अपना फैसला सुनाएगी। बुधवार शाम 6.30 बजे संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख चीफ जूरी भारत और पाकिस्तान के बीच कुलभूषण जाधव मामले में नीदरलैंड का हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय अदालत में फैसला पढ़ा जाएगा।

कुलभूषण जाधव केस में आज अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) अपना फैसला सुनाएगी। बुधवार शाम 6.30 बजे संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख चीफ ज्यूरी भारत और पाकिस्तान के बीच कुलभूषण जाधव मामले में नीदरलैंड का हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय अदालत में फैसला पढ़ा जाएगा।

जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की जेल में कुलभूषण जाधव को बंद किया गया था। पाक कोर्ट ने जाधव को मौत की सजा सुनाई है। आईसीजे में पाकिस्तान की तरफ से महान्यायवादी मंसूर खान हेग पहुंचे चुके हैं।

बता दें कि भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी जाधव को 3 मार्च 2016 को कथित तौर पर बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया गया था और भारत को 25 मार्च को सूचित किया गया था। उन्हें अप्रैल 2017 में जासूसी और आतंकवाद के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई थी।

जिसके बाद भारत ने अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट जाने का फैसला किया। अदालत में भारत का पक्ष वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे रख रहे हैं। इससे पहले फरवरी माह में सुनवाई हुई थी। जिसमें भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपना अपना पक्ष रखा था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story