नेपाल में भारी बारिश से भूस्खलन, 2 लोगों की मौत और 1 दर्जन से ज्यादा लापता

नेपाल में भारी बारिश से भूस्खलन, 2 लोगों की मौत और 1 दर्जन से ज्यादा लापता
X
मुख्य जिला अधिकारी सुरेश नेउपने के अनुसार, दो व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग बाढ़ में लापता हो गए हैं।

नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेपाल के बागलुंग में बीती रात भारी बारिश के बाद भूस्खलन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बागलुंग में भारी बारिश से भारी भूस्खलन हुआ जिससे 20 घर बह गए।

इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गयी और 17 लोग लापता हो गए हैं। जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, बीती रात हुए भूस्खलन के कारण दो लोगों की मौत हो गयी और 17 लापता हो गए हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने इलाके में खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

मुख्य जिला अधिकारी सुरेश नेउपने के अनुसार, दो व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग बाढ़ में लापता हो गए हैं। लेकिन, संपत्तियों के नुकसान और बाढ़ में लापता हुए लोगों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है। नेपाल पुलिस, नेपाल सेना और सशस्त्र पुलिस बल के एक बचाव दल को घटना स्थल पर तैनात किया गया है।

Tags

Next Story