Lata Mangeshkar Death: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर पड़ोसी देश पाकिस्तान ने भी जताया शोक, ऐसे दी श्रद्धांजलि

भारतीय सिनेमा की वोकल क्वीन कहीं जाने वाली लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन पर भारत (India) में ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistani) में भी शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर को पाकिस्तान के मंत्री से लेकर जनता तक ट्वीट कर श्रद्धांजलि दे रही है। लता मंगेशकर 8 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं, जिसके बाद 6 फरवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल में ईलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
पाकिस्तान में इमरान सरकार के मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया। उनकी आवाज का जादू हमारे दिलों में हमेशा रहेगा। फवाद प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ चीन गए प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। उन्होंने इंग्लिश और उर्दू दोनों भाषाओं में बीजिंग से शोक संदेश लिखा है।
A legend is no more, #LataMangeshkar was a melodious queen who ruled the world of music for decades she was uncrowned queen of music her voice shall keep ruling the Hearts of people for all times to come #RIPLataMangeshker
— Ch Fawad Hussain (@fawadchaudhry) February 6, 2022
अंग्रेजी में किए गए एक ट्वीट में उन्होंने लता मंगेशकर को संगीत की क्वीन बताया। उन्होंने कहा कि वह संगीत की बेताज रानी थीं। आने वाले समय में भी उनकी आवाज सभी के दिलों पर राज करती रहेगी। लता मंगेशकर की मौत की खबर न केवल पाकिस्तानी मंत्री बल्कि पाकिस्तानी मीडिया में भी नजर आ रही हैं। पाकिस्तान के टीवी चैनलों में सुबह से ही लता मंगेशकर के गाने बज रहे हैं।
वहीं एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा कि आज हमने लता जी को खो दिया। एक दुखद दिन लेकिन वह हमेशा हमारे साथ रहेंगी, हमारी यादों, भावनाओं और हमारे दिलों में। दूसरे पाकिस्तान फैन ने लिखा कि लेजेंड लता मंगेशकर के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। भगवान उन्हें अगली दुनिया में शांति दे। एक पाकिस्तानी पत्रकार ने लता मंगेशकर की बचपन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कौन जानता था कि यह छोटी बच्ची संगीत की दुनिया की रानी बनेगी।
We lost Lata ji today. A sad day but she will always live with us through her melody, in our memories, emotions and our hearts.
— Gohar Ali 🇵🇰 (@goharali777) February 6, 2022
RIP.#LataMangeshkar #LataDidi #Pakistan #LovefromPakistan https://t.co/I7tYrjZ2KT
एक और यूजर ने लिखा कि मधुर आवाज शांत हो गई है। लता फिर जहां से मिल गया। एक अन्य पाकिस्तानी फैन ने लिखा कि लता मंगेशकर भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे लोकप्रिय और महान संगीतकारों में से एक थीं। वह हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS