पेरिस में हुआ भीषण धमाका, मचा हड़कंप

पेरिस में हुआ भीषण धमाका, मचा हड़कंप
X
पेरिस में भीषण धमाके से हड़कंप मच गया। जानकारी मिल रही है कि इस धमाके की गूंज पूरे पेरिस में सुनी गई है।

पेरिस में भीषण धमाके से हड़कंप मच गया। जानकारी मिल रही है कि इस धमाके की गूंज पूरे पेरिस में सुनी गई है। साथ ही पेरिस के कई इलाकों में बिल्डिंग हिलती हुई भी देखी गई है। हालांकि अभी तक कहीं आग लगने या धुएं की खबर नहीं आई है।

पेरिस में कई इलाकों में सुनी गई आवाज

पेरिस में आज एक भीषण धमाके से धरती कांप उठी। जानकारी मिल रही है कि धमाके की गूंज पेरिस के आसपास के इलाकों में भी सुनी गई है। आसपास के लोगों ने बताया है कि धमाके की आवाज से उनकी बिल्डिंग हिलने लगी। बता दें कि अभी तक धुएं या आग लगने की खबर नहीं आई है।

पुलिस ने बताई वजह

पुलिस ने इस विस्फोट का कारण बताते हुए कहा कि ये भीषण आवाज पेरिस और उसके उपनगरों में एक फाइटर जेट की वजह से सुनाई पड़ी। पुलिस ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि कोई विस्फोट नहीं हुआ है, बल्कि ये आवाज एक लड़ाकू विमान की थी।

Tags

Next Story