वारदात! अमेरिका से लंदन जा रही फ्लाइट में महिला के साथ हुआ रेप, एयरपोर्ट पर उतरते ही आरोपी को दबोचा

वारदात! अमेरिका से लंदन जा रही फ्लाइट में महिला के साथ हुआ रेप, एयरपोर्ट पर उतरते ही आरोपी को दबोचा
X
अमेरिका के न्यू जर्सी से लंदन के लिए एक फ्लाइट चली थी। जिसमें आरोपी और पीड़िता दोनों ही थे। महिला ने फ्लाइट के स्टाफ को बताया कि मेरे साथ बलात्कार हुआ है।

अमेरिका (America) से लंदन (London) आ रही एक फ्लाइट में एक महिला के साथ एक शख्स ने रेप (Woman rape in Flight) किया। यह मामला बीते 2 सप्ताह पहले का है और इस मामले में आरोपी को जमानत भी मिल गई। लेकिन आखिर जमानत किस आधार पर मिली और इस केस में महिला ने क्या है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के न्यू जर्सी से लंदन के लिए एक फ्लाइट चली थी। जिसमें आरोपी और पीड़िता दोनों ही थे। महिला ने फ्लाइट के स्टाफ को बताया कि मेरे साथ बलात्कार हुआ है। जिसके बाद लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस शख्स की उम्र 40 साल बताई जा रही है और महिला की भी यही उम्र है।

विदेशी मीडिया चैनल एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर पहुंचने पर आरोपी को फ्लाइट से उतरते ही गिरफ्तार कर लिया गया। बलात्कार के संदेह में गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उसे जांच के तहत छोड़ दिया गया। पुलिस ने कहा कि जिस महिला ने आरोप लगाया है, वह भी 40 साल की है। पीड़िता को रेप काउंसलिंग के लिए ले जाया गया और अधिकारियों ने फ्लाइट की फोरेंसिक जांच भी की।

जानकारी के लिए बता दें कि यह मामला पिछले दो हफ्ते का है। पीड़िता और आरोपी ब्रिटेन के रहने वाले हैं। पीड़ित महिला भी लंदन की ही रहने वाली है और दोनों एक दूसरे को पहले से ही जानते हैं। दोनों बिजनेस क्लास में सफर कर रहे थे। लेकिन दोनों की सीटें अलग थी और दोनों एक दूसरे को जानते भी नहीं थे। लेकिन घटना से पहले दोनों ने एक साथ शराब पीने की बात कबूली है। अभी इस मामले की जांच जारी है।

Tags

Next Story