फेसबुक के शेयरों में आई उछाल, दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर मार्क ज़ुकेरबर्ग

सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक के शेयरों में भारी उछाल देखने को मिली है। इसके चलते फेसबुक के CEO मार्क जुकेरबर्ग की संपत्ति 100 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है। इसके साथ ही वह दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
अमेरिकी शेयर बाजार वाल स्ट्रीट में आई तेजी की वजह से फेसबुक के शेयरों में भी उछाल आया है। गुरुवार को फेसबुक के शेयर में 2.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते एक दिन में मार्क जुकेरबर्ग की संपत्ति 2.3 अरब डॉलर बढ़ गया।
जिससे उनका संपत्ति बढ़कर 102 अरब डॉलर तक पहुंच गया।
दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में शामिल ये चार सीईओ
अमेरिकी शेयर बाजार वाल स्ट्रीट में आई तेजी से जुकेरबर्ग एक बार फिर अपनी संपत्ति में बढ़ोतरी हासिल की है। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं। वहीं, पहले स्थान पर एमेजॉन के सीईओ जेफ बेजोस 194 अरब डॉलर और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स 122 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है।
जबकि टेस्ला और SpaceX के सीईओ एलन मस्क चौथे स्थान पर मौजूद है। एक दिन में ही उनकी संपत्ति 5.18 अरब डॉलर बढ़ गई है, जिससे उनकी संपत्ति करीब 95 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। हालांकि मस्क की संपत्ति भी पिछले कुछ दिनों से काफी तेजी से बढ़ रही है।
जिससे उम्मीद लगाया जा रहा है कि वह भी 100 अरब डॉलर के आंकड़े के पार कर आगे बढ़ सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS