भगोड़ा मेहुल चोकसी डोमिनिका के अस्पताल में भर्ती, कल देखा गया था जेल की सलाखों के पीछे

भगोड़ा मेहुल चोकसी डोमिनिका के अस्पताल में भर्ती, कल देखा गया था जेल की सलाखों के पीछे
X
मेहुल चोकसी को एंटीगुआ से क्यूबा भागते समय रास्ते में ही डोमिनिका में पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। चोकसी के पास एंटीगुआ की नागरिकता है।

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के आरोपी और भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी आज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका की राजधानी रोसो के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हलांकि, हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है। बता दें कि बीते दिनों मेहुल चोकसी को एंटीगुआ से क्यूबा भागते समय रास्ते में ही डोमिनिका में पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। चोकसी के पास एंटीगुआ की नागरिकता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेहुल चोकसी 23 मई की शाम को एंटीगुआ स्थित अपने घर से लापता हो गया था। जिसके बाद मेहुल की लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। बताया जा रहा है कि मेहुल चोकसी एंटीगुआ से पानी के रास्ते भागने की फिराक में था। लेकिन, वह जैसे ही वो डोमिनिका पहुंचा तो उसे हिरासत में ले लिया गया। मेहुल चोकसी के वकीलों ने डोमिनिका की अदालत में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका डाली थी।

वकीलों का आरोप था कि उनके क्लाइंट (चोकसी) का एंटीगुआ पुलिस ने अपहरण किया था। चोकसी के वकीलों के आरोपों को एंटिगुआ की पुलिस ने एक सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने यह भी आशंका जताई थी कि डोमिनिका में मेहुल चोकसी गर्लफ्रेंड के चक्कर में पकड़ा गया है। बता दें कि रविवार को भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की डोमिनिका में गिरफ्तार किए जाने के बाद पहली तस्वीर सामने आई थी। तस्वीर में चोकसी को जेल की सलाखों के पीछे देखा गया। तस्वीर में मेहुल चोकसी की एक आंख का रंग लाल दिखा गया। उसके हाथ में भी चोट के निशान भी थे।

गौरतलब है कि साल 2018 की शुरुआत में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में लगभग 13 हजार 500 करोड़ रुपये का घोटाला होने का खुलासा हुआ था। इस मामले में 30 जनवरी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एफआईआर दर्ज की थी। लेकिन उससे पहले ही इस घोटाले के दो मुख्य आरोपी नीरव मोदी और हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी भारत छोड़कर भाग गए थे। तब से ही भारत सरकार के द्वारा दोनों आरोपियों के प्रत्यर्पण का प्रयास किया जा रहा है।

Tags

Next Story