डोमिनिका की जेल की सलाखों के पीछे नजर आए मेहुल चोकसी, एक आंख लाल और हाथ पर चोट का निशान

डोमिनिका की जेल की सलाखों के पीछे नजर आए मेहुल चोकसी, एक आंख लाल और हाथ पर चोट का निशान
X
हीरा कारोबारी के वकील विजय अग्रवाल ने एक समाचार एजेंसी से बात की। इस दौरान वकील ने कहा कि विधिक दल ने डोमिनिका की कोर्ट में मेहुल चोकसी के लिए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है।

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की डोमिनिका में गिरफ्तार किए जाने के बाद पहली तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में चोकसी को जेल की सलाखों के पीछे देखा जा रहा है। मेहुल चोकसी की एक आंख का रंग लाल दिख रहा है। बताया जा रहा है कि उसके हाथ में भी चोट के निशान हैं।

डोमिनिका की एक कोर्ट ने मेहुल चोकसी को अगले आदेश तक कैरिबियाई द्वीपीय देश से कहीं और भेजने पर रोक लगा दी है। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि 62 वर्षीय हीरा कारोबारी को चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाया जाए और एक कोविड-19 टेस्ट किया जाए। स्थानीय रिपोर्टों में कहा गया है कि हीरा कारोबारी की कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है।

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि मेहुल चोकसी ने अवैध रूप से डोमिनिका में प्रवेश किया, जिस कारण उसे हिरासत में लिया गया। हीरा कारोबारी के वकील विजय अग्रवाल ने एक समाचार एजेंसी से बात की। इस दौरान वकील ने कहा कि विधिक दल ने डोमिनिका की कोर्ट में मेहुल चोकसी के लिए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। इसे मेहुल चोकसी तक पहुंचने नहीं दिया जा रहा है और कानूनी सहायता के संवैधानिक अधिकार से भी वंचित किया जा रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीत गुरुवार को वकील विजय अग्रवाल ने मेहुल चोकसी के एंटीगुआ एंड बारबुडा से लापता होने और अवैध एंट्री के लिए डोमिनिका में पकड़े जाने की घटना पर संदेह जताया था। डोमिनिका में हीरा कारोबारी के वकील वायने मार्श ने एक रेडियो शो को बताया था कि काफी कोशिशों के बाद जब मेहुल चोकसी से संक्षिप्त मुलाकात हुई। तो उसने बताया कि उसे एंटीगुआ में जॉली बंदरगाह में एक जहाज में जबरन बैठाकर डोमिनिका लाया गया। उसने कहा कि भारतीय और डोमिनिका के पुलिसकर्मियों की तरह दिखने वाले लोगों ने यह किया।

वकील मार्श ने बताया कि मेहुल चोकसी के शरीर पर कुछ निशाना नजर आ रहे थे और उनकी एक आंख सूजी हुई थी। चोकसी को अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। चोकसी एंटीगुआ एंड बारबुडा का नागरिक है, भारत का नहीं, अत: उसे वापस भेजा जाना चाहिए।

Tags

Next Story