Monkeypox Update: इजराइल में सामने आया मंकीपॉक्स का पहला मामला, WHO ने किया अलर्ट... 12 देशों तक फैसला

Monkeypox Update: इजराइल में सामने आया मंकीपॉक्स का पहला मामला, WHO ने किया अलर्ट... 12 देशों तक फैसला
X
अब इजराइल में भी मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वायरस को लेकर चेतावनी जारी कर दी है।

दुनिया के कई देशों में मंकीपॉक्स वायरस के फैसलने के मामले सामने आ चुके हैं। अब इजराइल में भी मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वायरस को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। गरीमत है कि अभी भारत में कहीं भी मंकीपॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इज़राइल ने शनिवार को मंकीपॉक्स का पहला मामला मिलने की पुष्टि कर दी है। अस्पताल ने जानकारी देते हुए कहा कि एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने मंकीपॉक्स वायरस के लिए टेस्ट कराया, जो पॉजिटिव पाया गया। यह व्यक्ति हाल ही में पश्चिमी यूरोप से मंकीपॉक्स के लक्षणों के साथ लौटा था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि यह व्यक्ति विदेश में मंकीपॉक्स के मरीज के संपर्क में आया था। उसे कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं। उसे अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अफ्रीकी देश में हर साल एक दर्जन से अधिक लोग मंकीपॉक्स से प्रभावित होते हैं। इनमें से ज्यादातर मामले कांगो से सामने आए हैं। 2003 में अमेरिका में मंकीपॉक्स के 47 मामले सामने आए थे। इजराइल में मंकीपॉक्स का यह मामला पश्चिम एशिया में इस संक्रमण का पहला मामला बताया जा रहा है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि मंकीपॉक्स के पुष्ट और संदिग्ध मामलों की पहचान की जा रही है। नाइजीरिया से इंग्लैंड लौटे एक शख्स में 7 मई को पहले यूरोपीय मामले की पुष्टि हुई थी। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा कि अब तक 92 मामलों की पुष्ट हो चुकी है। इसमें 28 संदिग्ध मामले हैं और अब तक 12 देशों में यह बीमारी फैल चुकी है। इसमें फ्रांस, जर्मनी, इटली अमेरिका जैसे देशों में भी मामले सामने आए हैं।

Tags

Next Story