Morocco Earthquake: मोरक्को भूकंप में अब तक 2,100 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Morocco Earthquake: शुक्रवार को मोरक्को में आए सदी के सबसे शक्तिशाली भूकंप के बाद वहां का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भूकंप से बचे लोगों को खाना, पानी और रहने के लिए जगह की तलाश करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। इस विनाशकारी भूकंप (Earthquake) में अब तक तकरीबन 2,122 लोग मारे गए हैं और 2,421 अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी अफ्रीकी देश में कम से कम 300,000 लोग भूकंप से प्रभावित हुए हैं। साथ ही, कई इमारते मलबे में तब्दील हो गई हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
शुक्रवार देर रात आए 6.8 तीव्रता के भूकंप के बाद कई लोग खुले में ही सोने को मजबूर हैं। राहत एवं बचाव कर्मियों के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) भी चलाया जा रहा है। हालांकि, उन सभी कर्मियों को हाई एटलस में सबसे अधिक प्रभावित गांवों तक पहुंचने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि यह एक ऊबड़-खाबड़ क्षेत्र है, यहां पर बस्तियां अक्सर दूर-दराज के क्षेत्र में ही होती हैं।
कई देशों ने भेजी सहायता
मोरक्को (Morocco) में आए विनाशकारी भूकंप के बाद कई देशों ने देश के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेन ने 56 अधिकारी और चार खोजी कुत्ते मोरक्को भेजे हैं। साथ ही, दूसरी विशेषज्ञों की टीम को भी देश के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं, ब्रिटेन की तरफ से भी मदद भेजी जा रही है। तकरीबन 60 लोगों की रेस्क्यू टीम मोरक्कों पहुंची हैं और मेडिकल की टीमें अलग से भेजी जा रही हैं। वहीं, कतर ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए अपनी टीम को रवाना कर दिया है।
सहायता की पेशकश करने वाले अन्य देशों में तुर्की (Turkey) भी शामिल है, जहां फरवरी में आए भूकंप में 50,000 से अधिक लोग मारे गए थे। रविवार तक, तुर्की टीम अभी तक रवाना नहीं हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों को मलबे से बाहर निकालने और उन्हें तलाशने के लिए आने वाले 3-4 बहुत जरूरी होने वाले हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS