Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से 2,012 लोगों की मौत, कई देश मदद को तैयार

Morocco Earthquake: तुर्की में आए भूकंप के बाद मोरक्को में भी भूकंप ने तबाही का मंजर दिखाया है। देश में शुक्रवार रात आए भीषण भूकंप में अब तक कम से कम 2,012 लोगों की मौत हो गई है और 2,000 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर है। पर्यटक शहर मराकेश से 72 किलोमीटर दक्षिणपश्चिम में एक पहाड़ी इलाके में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, अधिकारी अभी राहत एवं बचाव के कार्य में जुटे हुए हैं और घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
कई लोग अब भी फंसे
आधे से ज्यादा लोगों की मौत भूकंप के केंद्र अल-हौज़ प्रांत में हुई। दूसरे सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र तरौदंत प्रांत में 452 लोगों की मौत दर्ज की गई। अधिकारी अभी भी बचाव अभियान तेज करने और घायलों को निकालने के लिए जुटे हुए हैं। मोरक्को में दशकों के सबसे घातक भूकंप के लिए, अधिकारियों ने तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है, क्योंकि सैनिक और आपातकालीन सेवाएं दूरदराज के पहाड़ी गांवों तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही हैं, जहां पीड़ितों के अभी भी फंसे होने की आशंका है।
कई देश मदद को तैयार
दशकों से चले आ रहे झगड़े के बावजूद अल्जीरिया ने पड़ोसी देश मोरक्को को मानवीय सहायता की पेशकश की। मोरक्को के पड़ोसी ने शक्तिशाली भूकंप से प्रभावित देश में मानवीय सहायता या चिकित्सा निकासी उड़ानों को आने-जाने की अनुमति देने के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोलने की पेशकश की। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि अमेरिकी अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए मोरक्को के संपर्क में हैं कि देश में अमेरिकी नागरिक सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका मोरक्कन लोगों के लिए कोई भी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया और कहा, कि भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। मोरक्को को सहायता की पेशकश करने वाले अन्य देशों में तुर्की, कतर, फ्रांस, जर्मनी, इज़राइल, कतर, दुबई और जॉर्डन शामिल हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS