Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से अब तक 2,800 लोगों की मौत, तलाशी अभियान जारी

Morocco Earthquake: मोरक्कों में 8 सिंतबर को आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। इसने लोगों के जनजीवन को नष्ट कर दिया है। मोरक्को के सबसे घातक भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,800 से अधिक हो गई और करीब 2,500 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम जीवित बचे लोगों को खोजने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
दूसरे देशों से मिल रही मदद
8 सितंबर की देर रात हाई एटलस पर्वत पर आए 6.8 तीव्रता के भूकंप के बाद जिंदा बचे लोगों का पता लगाने के लिए विभिन्न देशों की रेस्क्य टीमें मोरक्को के साथ शामिल हो गई हैं। मोरक्को ने स्पेन और ब्रिटेन से सहायता की पेशकश को कबूल कर लिया है। दोनों ने खोजी कुत्तों के साथ राहत एवं बचाव कार्य के विशेषज्ञों की टीमों को भेजा है। संयुक्त अरब अमीरात और कतर ने भी सहायता दी है। अल्जीरिया ने बचाव कर्मियों और अन्य मेडिकल सेवाओं के लिए तीन विमान भी भजे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार की तरफ से कहा गया कि लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। भूंकपं से प्रभावित लोगों के लिए सरकार पीने का पानी उपलब्ध करा रही है और भोजन, राहत शिविर व कंबल भी दे रही है। साथ ही, मेडिकल सेवाओं की भी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।
1900 के बाद सबसे शक्तिशाली भूकंप
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, 1960 के बाद से यह उत्तरी अफ्रीकी देश का सबसे घातक भूकंप था, जब एक झटके के कारण कम से कम 12,000 लोगों की मौत हो गई थी और कम से कम 1900 के बाद से यह सबसे शक्तिशाली भूकंप था। मोरक्को की सांस्कृतिक विरासत को हुआ नुकसान धीरे-धीरे सामने आ रहा है। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, माराकेच पुराने शहर की इमारतें नष्ट हो गई हैं। भूकंप ने ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण 12वीं सदी की टिनमेल मस्जिद को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS