अफगानिस्तान: काबुल की सड़कों पर नजर आया मोस्ट वांटेड आतंकी खलील हक्कानी, अमेरिका ने भी रखा है इनाम, किए ये वादे...

अफगानिस्तान: काबुल की सड़कों पर नजर आया मोस्ट वांटेड आतंकी खलील हक्कानी, अमेरिका ने भी रखा है इनाम, किए ये वादे...
X
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोस्ट वांटेड आतंकी खलील हक्कानी जिस पर अमेरिका ने 50 लाख डॉलर यानी करीब 37 करोड़ 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से कई तरह की आतंकी घटनाओं की चेतावनी जारी की जा रही है। ऐसे में अब काबुल की सड़कों पर मोस्ट वांटेड आतंकी खलील हक्कानी को देखा गया है, जो अमेरिका द्वारा 35 करोड़ का इनामी घोषित किया गया था। अब वह काबुल की सड़कों पर हथियार लहराता हुआ नजर आ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोस्ट वांटेड आतंकी खलील हक्कानी जिस पर अमेरिका ने 50 लाख डॉलर यानी करीब 37 करोड़ 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। उसी हक्कानी ने आज सुबह काबुल में लोगों को पुल-ए-खिश्ती मस्जिद में तालिबान की वफादारी की शपथ दिलवाई है। मस्जिद में करीब 100 लोग मौजूद थे। शपथ के बाद आतंकी खलील हक्कानी ने कहा कि अफगानिस्तान की सुरक्षा हमारी सबसे पहली जिम्मेदारी है।

हक्कानी ने अफगानियों से वादा

एक रिपोर्ट बताती है कि हक्कानी ने कई बड़े वादे किए हैं। हम लोगों को सुरक्षा देंगे। देश में व्यापार और शिक्षा के लिए काम करेंगे। इतना ही नहीं महिला और पुलिस में कोई फर्क नहीं होगा। कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। ऐसे में लोगों में डर बना हुआ है। तालिबान उन लोगों की तलाश कर रहे हैं, जिन्होंने कभी अमेरिकी सेना की मदद की थी।

कौन है आतंकी खलील हक्कानी

मस्जिद के बाहर हक्कानी के समर्थन में नारेबाजी भी हुई। खलील हक्कानी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। तालिबान में हक्कानी नेटवर्क का बड़ा योगदान रहा। हक्कानी नेटवर्क की स्थापना साल 1970 में जलालुद्दीन हक्कानी के नेतृत्व में हुई थी। इसके बाद हक्कानी नेटवर्क ने 2001 में ओसामा बिन लादेन को तारा बोरा से भागने में मदद की थी। हक्कानी आतंकी संगठन के लिए फंड इकट्ठा करता है और सिराजुद्दीन हक्कानी के चाचा भी हैं। आपको बता दें कि खलील हक्कानी हक्कानी नेटवर्क के संस्थापक जलालुद्दीन हक्कानी के भाई हैं। वह आतंकी संगठन के लिए फंड इकट्ठा करने का काम करता है। खलील हक्कानी तालिबान के उप नेता सिराजुद्दीन हक्कानी के चाचा भी हैं।

Tags

Next Story