Omicron: नेपाल ने हांगकांग समेत नौ देशों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध, देखें लिस्ट

Omicron: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के मद्देनजर नेपाल सरकार ने हांगकांग समेत 9 देशों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को हुए मंत्रिपरिषद की एक बैठक में दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, नामीबिया, लेसोथो, इस्वातिनी, मोजाम्बिक, मलावी और हांगकांग से आने और जाने वाले यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया था। प्रतिबंध आज (शुक्रवार) से लागू कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों का कहना है कि जो यात्री पिछले तीन हफ्तों में इन नौ देशों में से किसी एक में गए हैं, उन्हें भी हिमालयी राष्ट्र (नेपाल) में प्रवेश करने से प्रतिबंधित किया है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फदिंद्रमणि पोखरेल के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारी पूरी तरह से सतर्क हैं।
सरकार के आदेश के बाद हांगकांग समेत नौ देशों से आने वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से अपने खर्चे पर सात दिन के लिए होटल में क्वारंटाइन में रहना होगा। उन्हें सार्वजनिक स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
नेपाल प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद ने गुरुवार को कहा था कि कहा कि उन नौ देशों से नेपाल आने वाले यात्रियों को आज मध्यरात्रि से नेपाल आने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। सरकार ने हाल के दिनों में धीरे-धीरे बढ़ रहे कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रति सावधानी बरतने के लिए ऐसा निर्णय लिया है। इसी तरह, सरकार ने उन देशों से आने वाले विदेशियों को आगमन पर वीजा जारी नहीं करने का फैसला किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS