नेपाल सरकार के नक्शा प्रस्ताव का विरोध करने वाली संसद सरिता गिरी के घर पर हमला, देश छोड़ने की चेतावनी दी

नेपाल में महिला सांसद के घर पर कुछ हमलावरों ने हमला किया है। सांसद सरिता गिरी ने नेपाल सरकार के संविधान संशोधन प्रस्ताव को खारिज किए जाने की मांग की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सांसद के घर पर काला झंडा भी लगाया गया है और उन्हें देश छोड़ने की चेतावनी दी गई है।
सांसद ने घटना की जानकारी पुलिस को दी
सांसद सरिता गिरी ने इस घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस उनकी मदद के लिए नहीं पहुंची। उनकी पार्टी जनता समाजवादी पार्टी ने भी उनसे किनारा कर लिया है।
नेपाल सरकार द्वारा नए नक्शे को संविधान का हिस्सा बनाने के लिए लाए गए संविधान संशोधन प्रस्ताव पर अपना अलग से संशोधन प्रस्ताव डालते हुए सांसद सरिता गिरि ने इसे खारिज करने की मांग की है। वहीं, सरिता गिरी की पार्टी ने उनको तत्काल यह संशोधन प्रस्ताव वापस लेने का आदेश दिया है। पार्टी ने उन्हें चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने प्रस्ताव वापस नहीं लिया तो पार्टी से निलंबित कर दिया जाएगा।
बता दें कि नेपाल की संसद में संविधान संशोधन प्रस्ताव पर अपना परामर्श डालने के लिए तीन दिन यानी 72 घंटे का वक़्त दिया गया है। सांसद सरिता गिरि का कहना है कि नेपाल सरकार के पास पर्याप्त प्रमाण नहीं होने की वजह से इस संशोधन प्रस्ताव को खारिज किया जाए।
सरिता गिरि उसी पार्टी की सांसद है जिस पार्टी को इस संशोधन के प्रस्ताव का विरोध करने के लिए दो पार्टियों समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता पार्टी का विलय कराकर बनाया गया था। अब इस हालात में उनकी पार्टी भी उनके साथ खड़ी नहीं दिख रही है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS