America: न्यूयॉर्क सिटी के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग, 4 साल की बच्ची समेत 3 लोगों को लगी गोली

अमेरिका में न्यूयॉर्क सिटी के टाइम्स स्क्वायर में किसी विवाद को लेकर फायरिंग हो गयी। इस घटना में 4 साल की बच्ची समेत तीन लोगों को गोली लगी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी की घटना किसी विवाद को लेकर हुई और इसका शिकार तीन लोग बने जो इसका हिस्सा नहीं थे। एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस कमिश्नर डेरमॉट शिया ने कहा कि ब्रूकलिन में रहने वाला परिवार अपने बच्चे को यहां खिलौने (टॉय) दिलाने के लिए लाया था। गोलीबारी में बच्ची के पैर में गोली लगी है। इसके अलावा फायरिंग में रोड आइलैंड की 23 वर्ष की महिला टूरिस्ट और न्यू जर्सी की 43 वर्ष की महिला को भी गोली लगी है। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान भी की है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि विवाद क्यों हुआ है इस बात का पता नहीं लगा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। विवाद में दो से चार लोग शामिल हो सकते हैं। विवाद के दौरान इनमें से एक ने बंदूक निकाली और गोली चलानी शुरू कर दी। एनवाईपीडी अधिकारियों का कहना है कि शूटर को ट्रैक करने के लिए एक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS