Nobel Prize 2020: रसायन के लिए दो वैज्ञानिकों को मिलेगा नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize 2020: रसायन में नोबेल पुरस्कार के लिए दो वैज्ञानिकों के नामों की आज घोषणा की गई है। इन दोनों वैज्ञानिकों में इमैन्युएल कारपेंटियर (Emmanuelle Charpentier) और जेनिफर ए डाउडना (Jennifer A. Doudna) शामिल हैं। बता दें कि कल ही भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई थी।
जेनेटिक सीजर की खोज के लिए मिला नोबेल पुरस्कार
जानकारी मिल रही है कि इमैन्युएल कारपेंटियर (Emmanuelle Charpentier) और जेनिफर ए डाउडना (Jennifer A. Doudna) को जेनेटिक सीजर की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि इस खोज के जरिए कई जीवों के डीएनए को बदलकर गंभीर रोगों का इलाज किया जा सकेगा। कहा जा रहा है कि इस तकनीक के जरिए कैंसर जैसी बीमारी का भी इलाज संभव है।
कल भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार की हुई थी घोषणा
कल ही भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार विजेता के नामों की घोषणा की गई थी। इसके अंतर्गत जानकारी मिल रही है कि अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। इनमें से रोजर पेनरोज को अल्बर्ट आइंस्टीन के जनरल थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी का पता लगाने के लिए और रीनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया गेज को संयुक्त रूप से ब्लैक होल और मिल्की वे के रहस्यों को समझाने के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS