Nobel Prize 2020: अमेरिका की लुईस ग्लुक को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize 2020: अमेरिका के लुईस ग्लुक को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। जानकारी मिल रही है कि ये नोबेल पुरस्कार उन्हें उनके बेमिसाल काव्यात्मक आवाज के लिए दी जा रही है। बता दें कि कल रसायन के नोबेल पुरस्कार की भी घोषणा की गई थी।
अंग्रेजी की हैं प्रोफेसर
जानकारी मिल रही है कि लुईस ग्लुक येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं। उनका जन्म न्यूयॉर्क शहर में साल 1943 में हुआ था। बता दें कि लुईस को ये नोबेल पुरस्कार उनकी आवाज के लिए दिया गया है। इसकी घोषणा नोबेल पुरस्कार के ट्विटर अकाउंट पर भी की गई है।
कल रसायन के नोबेल पुरस्कार की घोषणा
रसायन के लिए इमैन्युएल कारपेंटियर (Emmanuelle Charpentier) और जेनिफर ए डाउडना (Jennifer A. Doudna) को जेनेटिक सीजर की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि इस खोज के जरिए कई जीवों के डीएनए को बदलकर गंभीर रोगों का इलाज किया जा सकेगा। कहा जा रहा है कि इस तकनीक के जरिए कैंसर जैसी बीमारी का भी इलाज संभव है।
भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार की हुई थी घोषणा
इसके साथ ही हाल ही में भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार विजेता के नामों की घोषणा की गई थी। इसके अंतर्गत जानकारी मिल रही है कि अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। इनमें से रोजर पेनरोज को अल्बर्ट आइंस्टीन के जनरल थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी का पता लगाने के लिए और रीनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया गेज को संयुक्त रूप से ब्लैक होल और मिल्की वे के रहस्यों को समझाने के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS