Odisha Train Accident: दुख की घड़ी में भारत संग दुनिया, PAK-रूस समेत इन देशों ने जताया दुख

ओडिशा (Odisha) के बालासोर (Balasore) में शुक्रवार रात तीन ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में अब-तक 261 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब एक हजार लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। सूत्रों ने बताया कि यह हादसा सिग्नल फेल्योर के कारण हुआ है। वहीं, इस हादसे को लेकर कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने दुख प्रकट किया है।
यहां पढ़ें सभी अंतरराष्ट्रीय नेताओं का बयान
Britain PM: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ओडिशा ट्रेन हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे विचार और प्रार्थना पीड़ितों के साथ है। सभी ओडिशा में दुखद घटनाओं से प्रभावित हैं। मरने वाले लोगों के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।
The European Commission: यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula von der Leyen) ने इस हादसे को लेकर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मैं ओडिशा रेल दुर्घटना (Odisha Train Accident) के पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूं। भारत के लोग इस दुख की घड़ी में हमारे विचारों में हैं।
Pakistan PM: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने भी इस हादसे को लेकर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि भारत में एक ट्रेन दुर्घटना में सैकड़ों लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ। मैं इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
Russia President: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) ने भारतीय राज्य ओडिशा में घातक ट्रेन टक्कर पर भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी संवेदना भेजी है। उन्होंने भारत में रूसी दूतावास संदेश में लिखा है कि हम इस दुखद दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के दुख को साझा करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
Japan PM: जापानी के पीएम फूमियो किशिदा (PM Fumio Kishida) ने पीएम नरेंद्र मोदी को शोक संदेश भेजकर ओडिशा हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि ओडिशा राज्य में रेल दुर्घटना में कई बहुमूल्य लोगों की मृत्यु और लोगों के घायल होने के समाचार से मुझे गहरा दुख हुआ है। जापान सरकार और लोगों की ओर से, मैं उन लोगों और उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी प्रार्थना करता हूं।
Australia and Sri Lanka foreign Minister: ओडिशा ट्रिपल ट्रेन हादसा पर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के विदेश मंत्रियों ने जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया है और घायलों के स्वस्थ होने की कामना की है।
President of Taiwan: ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन (Tsai Ing-Wen) ने भी ओडिशा ट्रेन हादसे पर दुख प्रकट करते हुए पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
Canada PM: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने भारत के ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना को लेकर कहा कि तस्वीरें और रिपोर्ट मेरा दिल तोड़ देती हैं। मैं उन लोगों के लिए अपनी गहरी संवेदना भेज रहा हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और मैं घायलों को अपने विचारों में रख रहा हूं। इस मुश्किल घड़ी में कनाडा के लोग भारत के लोगों के साथ खड़े हैं।
Italy Embassy: इटली का दूतावास ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
Ukraine President: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मैं अपनी और यूक्रेन की जनता की ओर से ओडिशा राज्य में ट्रेन दुर्घटना में मारे गए लोगों के सभी रिश्तेदार और दोस्तों के लिए संवेदना व्यक्त करता हूं। हम आपके नुकसान का दर्द साझा करते हैं। हम सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
ये भी पढ़ें...Odisha Train Accident: रेलवे का 'कवच' रोक सकता था हादसा, क्या है Kavach, कैसे करता है काम
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS