पाकिस्तान ने 31 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, 5 नौकाएं भी की जब्त

पाकिस्तान ने 31 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, 5 नौकाएं भी की जब्त
X
पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से दोनों ओर से मछुआरों को समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार करते हैं।

पाकिस्तान (Pakistan) के समुद्री अधिकारियों ने देश के जल क्षेत्र में कथित रूप से मछली (Fish) पकड़ने के आरोप में 31 भारतीय मछुआरों (31 Indian fishermen arrested) को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनकी पांच नौकाओं को भी जब्त किया है। रविवार को अधिकारियों (Officials) ने इस बात की जानकारी दी है।

पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को पाकिस्तान विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में गश्त के दौरान घुसपैठ करने वाले जहाजों को पकड़ा। पीएमएसए ने कहा कि उनके एक जहाज ने 31 चालक दल के साथ 5 भारतीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं को भी पकड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नौकाओं को पाकिस्तानी कानून और समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कराची ले जाया गया।

बता दें कि पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से दोनों ओर से मछुआरों को समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार करते हैं। पाकिस्तान और भारत के मछुआरे आमतौर पर एक-दूसरे के जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद जेलों में बंद हो जाते हैं।

इस साल की शुरुआत में भारत और पाकिस्तान द्वारा आदान-प्रदान किए गए कैदियों की लिस्ट के अनुसार, पाकिस्तान में कम से कम 628 भारतीय कैदी थे, जिनमें 51 नागरिक और 577 मछुआरे शामिल थे। वहीं भारत ने भारत में 355 पाकिस्तानी कैदियों की लिस्ट साझा की थी जिनमें 282 नागरिक और 73 मछुआरे शामिल थे।

Tags

Next Story