पाकिस्तान ने भारत को दी परमाणु हमले की धमकी, कहा - इस बम से मुसलमानों को नहीं होगा नुकसान

पाकिस्तान ने भारत को दी परमाणु हमले की धमकी, कहा - इस बम से मुसलमानों को नहीं होगा नुकसान
X
पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रसीद ने भारत को परमाणु हमले की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि हमारे पास असम तक टारगेट करने वाला परमाणु बम है।

पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रसीद ने भारत को परमाणु हमले की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि हमारे पास असम तक टारगेट करने वाला परमाणु बम है। हालांकि उन्होंने इस मामले में ये भी कहा है कि इस परमाणु बम से भारत के मुसलमानों की किसी भी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचेगी।

मुसलमानों को नहीं होगा नुकसान

उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान के बीच अब कोई भी लड़ाई हुई तो ये आखिरी लड़ाई होगी। भारत अगर पाकिस्तान पर हमला करता है तो हम परमाणु बम का इस्तेमाल करेंगे तो असम तक टारगेट कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस हमले से भारत के मुसलमानों को कोई नुकसान नहीं होगा।

इससे पहले भी दी थी धमकी

शेख रसीद ने इससे पहले भी भारत को धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि अब अगर कोई भी जंग हुई तो उसमें परमाणु बम का इस्तेमाल किया जाएगा और जल्दी दी युद्ध को समाप्त किया जाएगा। अब पहले की तरह टैंक, तोपों का उपयोग करके वक्त की बर्बादी नहीं की जाएगी।

राम मंदिर के मामले में भी उन्होंने कहा था कि भारत अब एक धर्म का देश बन गया है। भारत से धर्मनिरपेक्षता खत्म हो गई है। इसलिए अयोध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन किया जा रहा है।

Tags

Next Story