भारतीय सेना की कार्रवाई और धारा-370 पर बौखलाया पाक, भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कथित संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर आज पाकिस्तान में भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया। बता दें कि गुरुवार को पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसपर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तानी सेना के तीन सैनिकों को मार गिराया।
Pakistan Ministry of Foreign Affairs summoned Indian Deputy High Commissioner to Pakistan, Gaurav Ahluwalia today over alleged ceasefire violations.
— ANI (@ANI) August 16, 2019
इस कार्रवाई से बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने पहले मनगढ़ंत दावा किया कि उसने पांच भारतीय सैनिकों को मार गिराया है। शुक्रवार को पाकिस्तान में भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालियों को तलब कर दिया। हालांकि भारतीय सेना पाकिस्तान की सेना के इस दावे को खारिज किया है।
नॉर्दर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर घुसपैठियों को कवर दिया जा रहा है। ऐसे में भारतीय सेना अलर्ट पर है और सेना लगातार घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर रही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS