Breaking News: सीजफायर उल्लंघन मामले पर पाक विदेश मंत्रालय ने भारत को किया तलब

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारतीय उप उच्चायुक्त को समन जारी किया है। लाइन ऑफ कंट्रोल पर हो रहे सीजफायर के उल्लंघन को लेकर यह समन जारी किया गया है।
एएनआई के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मंत्रालय में तलब किया है।
Pakistan Foreign Affairs Ministry has summoned Indian Deputy High Commissioner, Gaurav Ahluwalia alleging ceasefire violations along the Line of Control (LoC).
— ANI (@ANI) July 24, 2019
बात दें कि जन्मू कश्मीर में भारत पाकिस्तान की सीमा पर आए दिन सीजफायर का उल्लंघन होता रहता है। पाकिस्तानी रेंजर्स आए दिन भारतीय चौकियों और स्थानीय नागरिकों के साथ जवानों को भी निशाना बनाते हैं।
पाकिस्तान की तरफ से कई बार भारतीय सीमा पर गोले दागे हैं। सबसे ज्यादा सीजफायर का उल्लंघन नौशेरा सेक्टर में होता है। वहीं मनकोट, कृष्णाघाटी, पूंछ और राजौरी सेक्टर में एलओसी से सटे इलाकों में भारी मोर्टार और गोलाबारी कर चुका है। पिछले डेढ़ महीने में पाक की तरफ से पांच सौ से ज्यादा बार सीजफायर का उल्लंघन हो चुका है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS