पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर जताया शोक, नेपाल PM ने भी किया याद

भारतीय सिनेमा की सबसे सुरीली आवाज में शुमार लता मंगेशकर का रविवार शाम 7 बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके भाई ने इस मौके पर उनको मुखाग्नि दी। भारत ही नहीं बल्कि पड़ोसी देशों ने भी लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने उनके निधन पर शोक जताया। इससे पहले उनकी सरकार के मंत्री समेत कई पाकिस्तानी फैंस ने लता दी को श्रद्धांजलि दी।
Pakistan PM Imran Khan extends condolences over the demise of veteran singer Lata Mangeshkar
— ANI (@ANI) February 6, 2022
(File pic) pic.twitter.com/LZ2jotByJm
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर लिखा कि लता मंगेशकर के निधन से उपमहाद्वीप ने दुनिया की एक महान गायिका को खो दिया है। उनके गीतों को सुनकर पूरी दुनिया में कई लोगों को बहुत खुशी मिली है। इतना ही नहीं नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने भी दुख जताया। नेपाल की राष्ट्रपति के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताया। वहीं नेपाल पीएम ने भी शोक जताया।
Nepal PM Sher Bahadur Deuba extends condolences over the demise of veteran singer Lata Mangeshkar pic.twitter.com/HUz0IhY75Q
— ANI (@ANI) February 6, 2022
नेपाल राष्ट्रपति ने कहा कि कई नेपाली गीतों को अपनी सुरीली आवाज से सराबोर करने वाली प्रसिद्ध भारतीय गायिका लता मंगेशकर के निधन की खबर से दुखी हूं। मैं असाधारण प्रतिभा की धनी स्वर्गीय लता मंगेशकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।
वहीं इससे पहले बीजिंग में पाकिस्तान प्रतिनिधियों के साथ मौजूद इमरान के मंत्री फवाद चौधरी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि अब कोई महान शख्सियत नहीं रहीं। लता मंगेशकर दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज करने वाली सिंगर क्वीन थीं। संगीत की दुनिया में उनके जैसा कोई नहीं था। उनकी आवाज आने वाले समय में भी लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी। लता दीदी पिछले 29 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। वह कोरोना और निमोनिया से संक्रमित हो गई थीं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS