पाकिस्तान: सियालकोट मिलिट्री बेस पर सिलसिलेवार कई धमाके हुए, चारों तरफ आग की लपटें और धुंआं-धुआं ही नजर आ रहा

उत्तरी पाकिस्तान (Northern Pakistan) के सियालकोट (Sialkot) में मिलिट्री बेस (military base) पर सिलसिलेवार धमाके (Blast) होने की जानकारी सामने आई है। जिस कार चारों तरफ आग की लपटें और धुंआं-धुआं ही नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धमाकों की आवाज कई किमी दूर तक सुनी गई है। बताया जा रहा है कि मिलिट्री बेस में मौजूद हथियारों के जखीरे में एक-एक कर तेज़ विस्फोट हो रहे हैं। फिलहाल इस इलाके को ख़ाली करवाया गया है!
डेली मिलाप के संपादक रिषी सूरी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तरी पाकिस्तान में सियालकोट मिलिट्री बेस में कई धमाके सुने गए हैं। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि यहां पर हथियार रखे जाते हैं। बेस में भीषण आग जलती दिखाई दे रही है। हालांकि नुकसान की अभी पुष्टि नहीं हुई है। इस धमाके के बाद पाकिस्तान में दहशत का माहौल है। लोग डरे हुए हैं। आग का वीडियो सोशल पर भी मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Something is Happening in #Sialkot
— MariA RazAa (@RazaaMaria) March 20, 2022
Cant #Sialkot pic.twitter.com/UsZ97NhW7M
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मिलिट्री बेस के ऊपर से आग की लपटें हवा में फैल गई हैं। धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। धमाके के पीछे किसका हाथ है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पाकिस्तान में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बलूच विद्रोहियों के द्वारा अक्सर सैन्य अड्डों को निशाना बनाया जाता रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS