2011 के बाद भारत में रिलीज होगी पाकिस्तान की ये फिल्म

भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा विवाद होता ही रहता है। पाकिस्तान की हरकतें भारत को उसके खिलाफ एक्शन लेने के लिए मजबूर करती हैं। लेकिन इन सबके बावजूद एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे। पाकिस्तानी फिल्म 'द लेजंड ऑफ मौला जट्ट' शुक्रवार को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हो होने वाली है।
भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म में फवाद खान व माहिरा खान प्रमुख भूमिका के रूप में दिखाई देंगे। 2011 के बाद ये पाकिस्तान की पहली ऐसी फिल्म है जो भारत के सिनेमाघरों में रिलीज की होने वाली है। आइनॉक्स लेजर लिमिटेड के मुख्य प्रोग्रामिंग अधिकारी राजेंद्र सिंह ज्याला ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह पंजाब और दिल्ली के कुछ आइनॉक्स सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।
2011 के बाद पहली पाकिस्तानी फिल्म भारत में रिलीज
मल्टीप्लेक्स श्रृंखला पीवीआर सिनेमा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर इस फिल्म को रिलीज किए जाने की तारीख साझा की थी। लेकिन बाद में उसने उस पोस्ट को हटा लिया। बता दें कि यह फिल्म पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है जो कि पाकिस्तान में 13 अक्टूबर को रिलीज की गई थी। इससे पहले, साल 2011 में पाकिस्तानी फिल्म 'बोल' को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS