पशुपतिनाथ मंदिर में संदिग्ध सामान मिलने से मचा हड़कंप, सेना मौके पर

पशुपतिनाथ मंदिर में संदिग्ध सामान मिलने से मचा हड़कंप, सेना मौके पर
X
प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर (Pashupatinath Temple) बागमती नदी (Bagmati River) के किनारे काठमांडू (Kathmandu) में स्थित है। यह मंदिर विश्व धरोहर में शामिल है।

नेपाल (Nepal) के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर (Pashupatinath Temple) में आज दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब मंदिर परिसर में संदिग्ध सामान (Suspicious Object) बरामद हुआ। मामले की जानकारी मिलने के बाद नेपाल पुलिस (Nepal Police) और नेपाल आर्मी (Nepal Army) मौके पर पहुंची। नेपाल पुलिस के अनुसार आर्मी सेना को बुलाया गया है, हालांकि अभी तक इस यह पुष्टी नहीं हुई है कि, संदिग्ध वस्तु बम है या कोई अन्य वस्तु है।

मंदिर विश्व धरोहर में शामिल है पशुपतिनाथ मंदिर

बता दें कि प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर बागमती नदी के किनारे काठमांडू में स्थित है। यह मंदिर विश्व धरोहर में शामिल है। यहां पर देश विदेश से पर्यटक आते हैं। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर के खजाने में नकद 120 करोड़ रुपए हैं और मंदिर के पास संपत्ति के रूप में 9.276 किलो सोना और 316 किलो चांदी है।

मंदिर ट्रस्ट के नाम 186 हेक्टेयर जमीन भी है। इस मंदिर के निर्माण का कोई प्रमाणित इतिहास में नहीं है लेकिन उल्लेख मिलता है कि मंदिर का निर्माण सोमदेव राजवंश के पशुप्रेक्ष ने तीसरी सदी ईसा पूर्व में कराया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story