बांग्लादेश के पाकिस्तान से अलग होने के 49 वर्ष पूरे, पीएम शेख हसीना बोलीं- यह देश सभी धर्म के लोगों का है

पाकिस्तान से बांग्लादेश को अलग हुए 49 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस मौके पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि यह देश सभी धर्म के लोगों का है। इस देश में सभी धर्म और जाति के लोगों को समान अधिकार हासिल है।
प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ग्रेट विक्ट्री डे पर सत्तारूढ़ बांग्लादेश अवामी लीग द्वारा आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी धर्मों के लोगों को बांग्लादेश में समान सुविधाएं हैं।
क्योंकि, देश को आजाद करने के लिए सभी धर्म के लोगों ने अपना खून बहाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शेख हसीना ने कहा कि बंगबंधु की मूर्ति पर विवाद पैदा करने का प्रयास किया गया। बांग्लादेश गैर सांप्रदायिक भावना वाला देश है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज ही के दिन 1971 में बांग्लादेश को पाकिस्तान से जीत मिली थी। बंग्लादेश में प्रतिवर्ष इस मौके पर भव्य आयोजन होता था। लेकिन, इस साल महामारी की वजह से इसे सादगी से मनाया जा रहा है। यहां तक कि सशस्त्र बलों की परेड भी अयोजित नहीं की गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS