मेहुल नहीं 'राज' बनकर पहली बार गर्लफ्रेंड से मिला था फ्रॉडी चोकसी, बारबरा बोली- इस खबर के बाद से परिवार में तनाव

पंजाब नेशनल बैंक से करोड़ों रुपयों का घोटाल कर भागे भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को लेकर उसकी महिला मित्र (मिस्ट्री गर्ल) बारबरा जराबिका ने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा खिलासा किया है। बारबरा ने चोकसी को फर्जी बताया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक इंटरव्यू के दौरान बारबरा ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। बारबरा ने बताया कि हम दोनों की दोस्ती थी। बारबरा के मुताबिक, उसने अपना नाम राज बताया था। इतना ही नहीं उसने मुलाकात के दौरान बरबरा को कुछ गिफ्ट्स भी दिए थे, जो नकली थे। बारबरा ने बताया कि मेहुल से उसकी मुलाकात पिछले साल एक विजिट के दौरान हुई थी। तभी हम दोनों की बातचीत भी हुई थी। पहली मुलाकात से ही दोस्ती बढ़ानी शुरू की और फ्लर्ट किया।
लेकिन वहीं दूसरी तरफ बीते दिन मेहुल चोकसी ने आरोप लगाया कि उसे बारबरा के घर से अगवाकर डोमिनिका लाया गया। जिसको लेकर बारबरा ने सफाई देते हुए कहा कि इससे उसका कोई लेना-देना नहीं है। जब से उसका नाम विवाद में आया है तभी से परिवार में तनाव जारी है।
बारबरा ने एक व्हाट्सएप चैट भी शेयर की है, जिसमें उसने चोकसी का नंबर राज न्यू के नाम से सेव किया है। बारबरा ने खुद को निर्दोष बताया है और लेकिन वहीं चोकसी की तरफ से दावा किया गया है कि बारबरा उसकी पड़ोसी थी और दोनों सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाया करते थे।
एंटीगुआ पुलिस को एक शिकायत में मेहुल चोकसी ने दावा किया कि बारबरा इस अपहरण की साजिश का हिस्सा है। जिसमें उसे एंटीगुआ और बारबुडा द्वीपों से डोमिनिका ले जाया गया। चोकसी ने दावा किया कि वह पिछले एक साल में जबरिका के साथ रिलेंशन में था। वह जॉली हार्बर में उसके घर के सामने रहती थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS