Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप, 632 लोगों की मौत, PM Modi बोले-भारत मदद देने के लिए तैयार

Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप, 632 लोगों की मौत, PM Modi बोले-भारत मदद देने के लिए तैयार
X
Morocco Earthquake: तुर्की में आए भूकंप की घटना को लोग अभी भूल भी नहीं पाए हैं। साथ ही, अब मोरक्को में भी शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसमें कम से कम 632 लोगों की मौत हो गई है।

Morocco Earthquake: तुर्की में आए भूकंप को लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि अब मोरक्को में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप रात 11:11 बजे माराकेश से 71 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किलोमीटर की गहराई पर आया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस भूकंप में कम से कम 632 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही, 153 लोग घायल हो गए हैं। इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इसमें कई इमारत और कस्बो को भारी मात्रा में नुकसान पहुंचा है।

भूकंप से भारी मात्रा में नुकसान

भूकंप ने प्रमुख शहरों में इमारतों को नुकसान पहुंचाया है और घबराए हुए लोग राजधानी रबात से लेकर काउंटी के सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटन स्थल माराकेच तक सड़कों और गलियों में जमा हो गए। मोरक्को के राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी और चेतावनी नेटवर्क ने रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी है। यह भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस होते रहे। हालांकि, अभी नुकसान कितना हुआ इसकी जानकारी जुटाने में अधिकारी लगे हुए हैं।

पीएम मोदी ने मदद का दिया आश्वासन

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से बेहद दुखी हैं। उनहोंने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा कि इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। साथ ही, पीएम मोदी ने लिखा कि भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह भूकंप मोरक्को में अब तक आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इससे पहले 2004 में, पूर्वोत्तर मोरक्को के अल होसेइमा में आए भूकंप में कम से कम 628 लोग मारे गए और 926 घायल हो गए थे।

Tags

Next Story