भारत को झटका दे सकते हैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बढ़ती बेरोजगारी के चलते सस्पेंड हो सकता है एच-1बी वीजा

भारत को झटका दे सकते हैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बढ़ती बेरोजगारी के चलते सस्पेंड हो सकता है एच-1बी वीजा
X
अमेरिका में बढ़ती बेरोजगारी के चलते राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अमेरिकी नागरिकों की नौकरी बचाने के लिए वीजा पॉलिसी को सस्पेंड कर सकते हैं।

कोरोना की वजह से दुनिया में आई बेरोजगारी के चलते अब अमेरिका भी इसकी जद में आ चुका है। खबर है कि अमेरिका में बढ़ती बेरोजगारी के चलते राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अमेरिकी नागरिकों की नौकरी बचाने के लिए वीजा पॉलिसी को सस्पेंड कर सकते हैं। इसकी वजह से भारत के आईटी प्रोफेशनल्स को काफी नुकसान होगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति जल्द ही इन विजा पॉलिसी को सस्पेंड कर सकते हैं व्हाइट हाउस ने कहा कि फिलहाल इस पर फैसला अभी नहीं लिया गया है लेकिन बाकी विकल्पों पर सोच विचार किया जा सकता है। एच-1बी वीजा सहित एच-2बी, जे-1 और एल-1 वीजा को रद्द कर सकते हैं।

अमेरिकी नागरिकों की नौकरी बचाने के लिए प्रशासन रोजगार वीजा पॉलिसी को फिलहाल के लिए रद्द कर सकते हैं। अगर यह वीजा पॉलिसी सस्पेंड की जाती है। तो इसका सबसे ज्यादा असर भारत के आईटी प्रोफेशन को होगा।

निलंबन 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले नए नए वित्तीय वर्ष से पता चलेगा। फिलहाल, अमेरिका के बाहर से कोई भी काम नहीं किया जा सकता है। निलंबन के दौरान हालांकि अभी पहले से ही रहने वाले वीजा धारकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। प्रशासन कई तरह के प्रस्तावों पर अभी विचार कर रहा है। ताकि स्थिति के हिसाब से उन पर फैसला लिया जा सके।

ये वीजा हो सकते हैं निलंबित

1. एच-1बी - वीजा

2. एच-2बी - वीजा

3. जे-1 वीजा

4. एल-1 वीजा

Tags

Next Story