Queen Elizabeth II Funeral: ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ-II के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, 3 दिवसीय होगा दौरा

Queen Elizabeth II  Funeral: ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ-II के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, 3 दिवसीय होगा दौरा
X
ब्रिटिश महारानी क्वीन एलिजाबेथ-II (Queen Elizabeth II) के राजकीय अंतिम संस्कार का आयोजन है। यहां राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू तीन दिनों के दौरे पर होंगी।

भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) 19 सितंबर को लंदन (London) के दौरे पर होंगी। क्योंकि यहां ब्रिटिश महारानी क्वीन एलिजाबेथ-II (Queen Elizabeth II) के राजकीय अंतिम संस्कार का आयोजन है। यहां राष्ट्रपति तीन दिनों के दौरे पर होंगी।

विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि क्वीन एलिजाबेथ-II के 19 सितंबर को होने वाले अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। यहां राषट्रपति 17 सितंबर को ही पहुंच जाएंगी। वह भारत सरकार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी।

विदेश मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर दिल्ली में 12 सितंबर को ब्रिटिश हाई कमिशन का दौरा करेंगे और भारत की ओर से संवेदना व्यक्त करेंगे। 11 सितंबर को भारत सरकार ने राष्ट्रीय शोक दिवस भी मनाया। इस दौरान देश का तिरंगा हर स्थल पर आधा झुका हुआ रहा। लाल किले पर भी तिरंगा आधा झुकाया गया और क्वीन एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि दी गई। बीती 8 सितंबर को स्कॉटलैंड में क्वीन एलिजाबेथ का निधन हो गया था।

Tags

Next Story