रूस के विरोधी देशों को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कड़ा संदेश, नॉक आउट कर दुश्मनों के दांत तोड़ देंगे

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विरोधी देशों को एक सख्त संदेश दिया है। उन्होंने रूस के विरोधी देशों पर निशाना साधते हुए कहा है की उनके विरोधी देश रूस के कुछ हिस्सों को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जमीन का हिस्सा हड़पने की कोशिश करने वालों को नॉकआउट कर उनका दांत तोड़ देंगे। रूसी राष्ट्रपति ने जमीन का हिस्सा हड़पने की कोशिश करने वाले कुछ देशों को अप्रत्यक्ष रूप से यह संदेश दिया है।
समाचार एजेंसी के हवाले से बताया गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि विदेशी दुश्मन हर दिन रूस के इलाकों को छीनने की कोशिश करते हैं। वह हमारी जमीन हड़पना चाहते हैं। लेकिन हम उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे। पुतिन ने एक सरकारी कार्यक्रम की बैठक के दौरान कहा कि रूस के दुश्मन हर बार राष्ट्र के मजबूत होने पर उसके पंख काटने की कोशिश कर रहे थे।
'हर कोई हमें कहीं काट लेना चाहता है'
उन्होंने स्पष्ट रूप से देश के विरोधियों का नाम नहीं लिया, लेकिन यह पश्चिम के साथ कठिन संबंधों के समय है। पुतिन ने कहा कि हर कोई हमें कहीं न कहीं काटना चाहता है। लेकिन वे जो ऐसा करने जा रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि हम उनके दांत तोड़ देंगे। लेकिन मैं एक बार फिर जोर देना चाहूंगा कि हम अपनी अर्थव्यवस्था के सैन्यीकरण के रास्ते पर नहीं जा रहे हैं। पुतिन ने यह भी कहा कि रूस को नियंत्रित करने के विदेशी प्रयास सदियों पहले के हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि रूस ने हर साल में अपनी सेना का आधुनिकीकरण किया है और लगातार वह इसका बजट भी बढ़ा रहा है। एक सरकारी आंकड़े के मुताबिक, इस साल रूस में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए 41 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया जाएगा। साथ ही पश्चिम को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि रूसी सुरक्षा हितों को नुकसान होने पर उनका देश 'त्वरित और सख्त' जवाब देगा। जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने कहा कि हमारी सेना आधुनिकीकरण पर काम कर रही है और मिसाइलों समेत अन्य हथियारों की खरीद जारी रखी गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS