प्रधानमंत्री इमरान खान का बड़ा बयान, बोले- भारत से पारंपरिक युद्ध हुआ तो पाकिस्तान हार जाएगा

प्रधानमंत्री इमरान खान का बड़ा बयान, बोले- भारत से पारंपरिक युद्ध हुआ तो पाकिस्तान हार जाएगा
X
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक टीवी चैनल पर दिए इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भारत के साथ पारंपरिक युद्ध होता हो तो पाक हार सकता है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक टीवी चैनल पर दिए इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भारत के साथ पारंपरिक युद्ध होता हो तो पाक हार सकता है। कश्मीर पर अपने तीखे तेवर के साथ कहा कि जम्मू और कश्मीर के लिए विशेष दर्जा रद्द करने के बाद भारत के साथ परमाणु युद्ध की संभावना है।

इमरान खान ने अल जजीरा के साथ इंयटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ एक पारंपरिक युद्ध में हार सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस्लामाबाद कभी भी परमाणु युद्ध शुरू नहीं करेगा क्योंकि वो इसके विरोध है।

इमरान खान ने भारत के साथ कई मुद्दों पर चल रहे विवादों का जवाब दिया। युद्ध को लेकर उन्होंने साफ संकेत दिए हैं कि जब दो परमाणु शक्ति वाले देश पारंपरिक युद्ध लड़ते हैं तो सब कुछ समाप्त हो जाता है। ऐसे में अगर कोई देश पारंपरिक युद्ध में हार जाता है तो दो विकल्प होते हैं।

एक आत्मसमर्पण और दूसरा मौत से लड़ा। मुझे पता है कि पाकिस्तान स्वतंत्रता के लिए मौत से लड़ेगा। जब एक परमाणु सशस्त्र देश मौत से लड़ता है, तो इसके परिणाम बहुत घातक होते हैं।

पाक की 370 पर बयानबाजी

इस दौरान उन्होंने धारा 370 को लेकर भी बयानबाजी की। उन्होंने कहा कि भारत ने कश्मीरी आवाम के लिए किया है वो बहुत ही गलत है। किस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक रैली में उन्होंने कहा था कि कश्मीर में स्थिति मुसलमानों को अतिवाद की ओर ले जाएगी और लोग भारत के खिलाफ उठेंगे।

आगे कहा कि यदि कश्मीर मुद्दे का समाधान अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा नहीं किया जाता है तो यह विश्व व्यापार को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में शीत युद्ध की तरफ भी उन्होंने संकेत दिए हैं।

कश्मीर पर भारत पाक का बयान

लेकिन वहीं भारत का कहना है कि कश्मीर में बदलाव एक आंतरिक मामला है और कहा कि पाकिस्तान के पास कोई ठिकाना नहीं है। पिछले हफ्ते, पाकिस्तान ने भारत को निशाना बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद सत्र में भी मुद्दा उठाया था। संयुक्त राष्ट्र के निकाय से जम्मू-कश्मीर में प्रतिबंधों को समाप्त करने के लिए कहा था। लेकिन वहां भी मुंह की खानी पड़ी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story