Queen Elizabeth II Funeral: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 दिवसीय यात्रा पर लंदन पहुंची, क्वीन एलिजाबेथ II के अंतिम संस्कार में होंगी शामिल

Queen Elizabeth II Funeral: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 दिवसीय यात्रा पर लंदन पहुंची, क्वीन एलिजाबेथ II के अंतिम संस्कार में होंगी शामिल
X
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने लंदन पहुंच गई हैं। 19 सितंबर को अंतिम संस्कार होना है।

भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) शनिवार को लंदन के वेस्टमिंस्टर अब्बे में क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार (London's Westminster Abbey) में शामिल होने के लिए पहुंची हैं। राष्ट्रपति 17 से 19 सितंबर तक यूनाइटेड किंगडम के आधिकारिक दौरे पर हैं। जहां वह सोमवार को क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। भारत सरकार की ओर से संवेदन व्यक्त करेंगी।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति और उनके ऑफिशियल स्टाफ उनके साथ लंदन दौरे के दौरान शनिवार को गेटविक एयरपोर्ट पर रात 9 बजे के आस पास पहुंचे। उनके साथ विदेश सचिव विनय क्वात्रा भी है। राष्ट्रपति के लंदन पहुंचने पर भारतीय उच्चायोग ने उनका स्वागत किया। आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, द्रौपदी मुर्मू वेस्टमिंस्टर के पैलेस में क्वीन के ताबूत के लेटिंग-इन-स्टेट में भाग लेंगी और बकिंघम पैलेस के पास लैंकेस्टर हाउस में भारत सरकार की ओर से एक शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर करेंगी।

जानकारी के लिए बता दें कि लंदन के लोकल समयानुसार, सोमवार को सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी। लंदन के बकिंघम पैलेस में विदेशी नेताओं के लिए किंग चार्ल्स 3 इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। ब्रिटेन की 96 साल की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर को स्कॉटलैंड में निधन हो गया था। 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एब्बे में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में 11 सितंबर को पूरे भारत में एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया था। जहां लाल किले से लेकर सभी जगहों पर तिरंगा उनके निधन पर आधा झुका रखा था। अब एलिजाबेथ के बेटे किंग चार्ल्स 3 ब्रिटेन के राजा बने हैं।

Tags

Next Story