राम नेपाली विवाद: नेपाल के पीएम के बाद अब विदेश मंत्री का आपत्तिजनक बयान सामने आया, बोले- बदल जाएगा रामायण का इतिहास

राम नेपाली विवाद: नेपाल के पीएम के बाद अब विदेश मंत्री का आपत्तिजनक बयान सामने आया, बोले- बदल जाएगा रामायण का इतिहास
X
नेपाल के प्रधानमंत्री के पी ओली शर्मा के बाद अब नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली ने आपत्तिजनक बयान दिया है।

भगवान राम के जन्म को लेकर चल रहे भारत नेपाल के बीच विवाद में अब नेपाल के विदेश मंत्री भी कूद गए हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री के पी ओली शर्मा के बाद अब नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली ने आपत्तिजनक बयान दिया है।

नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली ने कहा कि रामायण सभ्यता को लेकर भारत और नेपाल के बीच विवाद चल रहा है और इसको लेकर अभी अध्ययन किया जा रहा है। अभी सिर्फ हम लोग विश्वास के आधार पर कहते हैं कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ और सीता का जन्म जनकपुर में हुआ।

लेकिन अभी संशोधन चल रहा है और जिस दिन इसका अध्ययन पूरा हो जाएगा उस दिन रामायण का पूरा इतिहास ही बदल जाएगा। लगातार भगवान राम के जन्म को लेकर नेपाल की तरफ से विवादित बयान सामने आ रहे हैं। इससे पहले पीएम ने बयान देते हुए कहा कि राम नेपाली थे।

उन्होंने आगे साक्षात्कार के दौरान कहा कि हमारे पूर्वजों और इतिहासकारों ने हमें यही बताया कि सीता का जन्म जनकपुर में हुआ और राम का जन्म अयोध्या में हुआ। लेकिन अभी तक पुख्ता सबूत नहीं है। जिस दिन इस पर संशोधन से कुछ भी सबूत सामने आएगा। उस दिन इतिहास पूरी तरह से बदलकर हो जाएगा।

उन्होंने आगे बातचीत के दौरान कहा कि लोगों की भावना से जुड़ी हुई बातें हैं। इसलिए इस पर हम अभी ज्यादा कुछ नहीं बोल सकते हैं। लेकिन जिस दिन भी कुछ भी पता चला। उस दिन रामायण का पूरा इतिहास बदल जाएगा।

जानकारी के लिए बता देगी बीते दिनों नेपाल के प्रधानमंत्री के पी ओली शर्मा ने राम जन्म को लेकर दिए गए। बयान के बाद विवाद खड़ा कर दिया नेपाल के प्रधानमंत्री ने बयान दिया कि राम नेपाली थे।

जिसके बाद यह विवाद खड़ा हो गया। वहीं दूसरी तरफ भारत का कहना है कि चीन के दबाव में आकर नेपाल इस तरह के विवादित बयान दे रहा है। इससे पहले नेपाल ने भारत के 3 इलाकों को अपना इलाका बताते हुए अपने संसद में बिल पास किया था। इसको लेकर भी अभी विवाद जारी है। इससे पहले भारत के नक्शे को लेकर भी विवाद चला था।

Tags

Next Story