Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूसी हमले जारी, अब लवीव शहर में एयर स्ट्राइक के साथ ताबड़तोड़ रॉकेट फायर

रूस (Russia) की सेना बीते 23 दिनों से यूक्रेन (Ukraine) पर लगातार हमले कर रही है। इस बीच अब तक कई शहरों में भारी नुकसान हो चुका है और शुक्रवार को यूक्रेन के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले शहर लवीव को रूस ने निशाना बनाया। यहां पर एयर स्ट्राइक कर दी। लवीव शहर पर ताबड़तोड़ रॉकेट दागे जा रहे हैं। बीते 23 दिनों में रूस और यूक्रेन के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है। लेकिन अभी भी कोई हल निकलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। दोनों देशों के बीच कई राउंड की चली बैठक के बाद भी हालात पर काबू नहीं है और अभी रूस यूक्रेन पर हमला कर रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन में सैन्य विमानों की मरम्मत करने वाले एक कारखाने को रूसी सैनिकों ने निशाना बनाया। इस कारखाने को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि कारखाने में हमले से पहले ही यहां पर पूरी तरह से कामकाज को बंद कर दिया गया था। यूक्रेन की वायु सेना के पश्चिमी मकान में अटैक हुआ और वहां पर कई मिसाइलें दाग दी गई। जिसमें 2 लोगों के मारे जाने की खबर है।
लवीव शहर के मेयर ने हवाई अड्डे के पास रूसी रॉकेटों से हमला किया गया है बता दें कि ऐसे में प्रवासी समुदायों के सदस्य अक्सर संकट के समय अपनी पैतृक मातृभूमि के लिए खड़े होते हैं। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण न केवल यूक्रेनियन के लिए एक संकट है। यह रूस के लिए भी एक संकट है। जर्मन सांसदों को एक वीडियो संबोधन के दौरान जेलेंस्की ने मारियुपोल में खतरनाक स्थिति के लिए रूस की निंदा की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं पर 43 हमलों की पुष्टि की है, जिसमें 12 लोग मारे गए और 34 घायल हो गए। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्येयियस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को एक ब्रीफिंग में यह जानकारी दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS