यूक्रेन में रूस ने फिर किया सीजफायर का ऐलान, युद्ध में फंसे लोगों को निकालने के लिए बनेगा ह्यूमन कोरिडोर

यूक्रेन में रूस ने फिर किया सीजफायर का ऐलान, युद्ध में फंसे लोगों को निकालने के लिए बनेगा ह्यूमन कोरिडोर
X
12 दिन से चल रहे यूक्रेन और रूस के युद्ध में यह दूसरी बार है। जब रूस यूक्रेन पर सीजफायर करेंगा। एक बार पहले भी युद्ध के दौरान रूस ने यूक्रेन पर सीज फायर किया था। इसके कुछ देर बाद ही रूस ने बमबारी शुरू कर दी थी।

रूस और यूक्रेन में युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। युद्ध का आज 12वां दिन है। इसबीच ही रूस से यूक्रेन में सीज फायर (Russia again announced to ceasefire in ukraine) का ऐलान कर दिया है। जिसकी शुरुआत कुछ ही घंटों में हो सकती है। रूस (Russia) के इस ऐलान के बाद यूक्रेन में युद्ध में फंसे लोगों को निकालने के लिए ह्यूमन कोरिडोर (Human Corridor) बनाया जाएगा।

दूसरी बार करेगा सीज फायर

12 दिन से चल रहे यूक्रेन और रूस के युद्ध में यह दूसरी बार है। जब रूस-यूक्रेन पर सीजफायर (Russia-Ukraine Ceasefire) करेंगा। एक बार पहले भी युद्ध के दौरान रूस ने यूक्रेन पर सीज फायर किया था। इसके कुछ देर बाद ही रूस ने बमबारी शुरू कर दी थी। वहीं इस बार भी सीजफायर का ऐलान मिलते ही यूक्रेन ने खार्किव की रिहाइशी इमारतों में रह रहे लोगों को बंकर और दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। कुछ इलाकों में जो लोग बचे हैं। उन्हें भी शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं यूक्रेन ने रूसी टैंकों को नष्ट करने का दावा किया है।

पीएम मोदी रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपति से करेंगे बात

जानकारी के अनुसार, कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) यू्क्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात करेंगे। दोनों देशों के राष्ट्रपतियों से अलग अलग समय पर बात की जाएगी। प्रधानमंत्री युद्ध को खत्म कर शांति वार्ता को लेकर बातचीत कर सकते हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने पर भी चर्चा कर सकते हैं। लगातार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को हवाई जहाजों से देश में लाया जा रहा है। अभी भी यूक्रेन में हजारों भारतीय फंसे हुए हैं। जिन्हें लाने के लिए लगातार फ्लाइटों का आना जारी है।

Tags

Next Story