Luna-25 Mission: रूस का लूना-25 चंद्रमा पर क्रैश, 21 अगस्त को होने वाली थी सॉफ्ट लैंडिंग

Luna-25 Mission: रूस का लूना-25 चंद्रमा पर क्रैश, 21 अगस्त को होने वाली थी सॉफ्ट लैंडिंग
X
Luna-25 Crash: रूस का लूना-25 चंद्रमा पर क्रैश हो गया है। रूस के इस लूना-25 यान का 21 अगस्त को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग होनी थी, लेकिन इससे एक दिन पहले ही यह क्रैश हो गया है।

Luna-25 Crash: रूस का लूना-25 चंद्रमा पर क्रैश हो गया है। रूस के इस लूना-25 यान को 21 अगस्त को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग होनी थी, लेकिन इससे एक दिन पहले ही यह दुर्घनाग्रस्त हो गया है। इस यान के क्रैश होने से चांद मिशन को लेकर रूस के 47 साल लंबे सपने पर पानी फिर गया है। बता दें कि लूना-25 प्रपोल्शन मैनूवर के समय चंद्रमा की सतह से टकरा गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

रोस्कोस्मोस ने दी क्रैश की जानकारी

लूना-25 मिशन के दुखद परिणाम के बारे में बताते हुए रोस्कोस्मोस ने अपनी आधिकारिक घोषणा में कहा कि यान दूसरी कक्षा में चला गया और चंद्रमा की सतह के साथ टकराव के बाद खत्म हो गया। रूस के अंतरिक्ष यान लूना-25 खत्म होने के बाद एक बड़ा झटका लगा है और इसने दुनिया भर के वैज्ञानिक और अंतरिक्ष समुदायों को सदमे में डाल दिया है। रूस ने 1976 के बाद से कोई मून मिशन लॉन्च नहीं किया था। 47 वर्षों के बाद रूस का यह पहला मिशन था, जो रूस के लिए काफी महत्वपूर्ण था।

जानें क्या था लूना-25 का उदेश्य

बता दें कि लूना-25 मिशन अपने चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम को पुनर्जीवित करने के रूस के प्रयासों का एक अभिन्न अंग था। यान को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के लिए डिजाइन किया गया था। असफल मिशन का उद्देश्य अधिक उन्नत चंद्र प्रयासों के लिए एक अग्रदूत के रूप में काम करना था, जिससे आगामी लूना-26 और लूना-27 मिशनों के लिए मार्ग प्रशस्त हुआ। इनसे चंद्र मिट्टी के नमूनों के संग्रह और वापसी सहित अधिक जटिल कार्यों को पूरा करने की उम्मीद थी।

ये भी पढ़ें...Luna-25 Mission: रूस ने 47 साल बाद लॉन्च किया पहला चंद्र मिशन, जानें चांद पर कब होगी लैंडिग

Tags

Next Story