Russia Ukraine War : रूस ने यूक्रेन पर किया मिसाइल अटैक, 5 की मौत, देखें वीडियो

Russia Ukraine War : रूस ने यूक्रेन पर किया मिसाइल अटैक, 5 की मौत, देखें वीडियो
X
यूक्रेन के मंत्री इगोर क्लिमेंको ने भी इस हमलों के बारे में टेलीग्राम पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रूस के मिसाइल हमले में पांच लोगों की मौत हुई। वहीं 31 लोग घायल हो गए। इनमें से 19 पुलिस अधिकारी और बचावकर्मी और एक बच्चा भी शामिल है।

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग को एक साल से भी ज्यादा समय हो चुका है। दोनों देशों के बीच इस जंग को शांत कराने के लिए कई देश (Country) प्रयास में हैं। इसी के साथ सऊदी अरब के जेद्दाह में रूस-यूक्रेन (Russia Ukraine) युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान ढूंढने पर चर्चा भी चल रही है। इसके बावजूद दोनों देशों में एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। इस बीच पूर्वी यूक्रेन के शहर पोक्रोव्स्क में रूस ने मिसाइल (Missile) से हमले किए हैं। जहां शहर की एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए है।

जेलेंस्की ने शेयर किया वीडियो और बचाव अभियान जारी

यूक्रेन ने इस हमले की निंदा की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने बताया कि मॉस्को ने एक आवासीय इमारत पर हमला किया है। उन्होंने सोवियत युग की 5 मंजिला इमारत का फुटेज देखा गया है। इस पांच मंजिला इमारत (Storey Building) की उपर की मंजिल नष्ट हो गई है। वहीं हमले के बाद बचाव अभियान शुरु है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि मलबा अभी साफ किया जा रहा है और खोज एवं बचाव कार्य जारी है। हमें रूस के आतंक को रोकना होगा। दुनिया में जो भी यूक्रेन की मदद करेगा। और हमारे साथ मिलकर आतंकवादियों को हराएगा। इस भयानक युद्ध में रूस ने जो कुछ भी किया है उसके लिए उसे जवाबदेह ठहराया जाएगा।


Also Read: Ukraine drone attack: यूक्रेन ने रूस पर किया ड्रोन अटैक, Vnukovo Airport किया गया बंद

इस हमलों के बारे में टेलीग्राम पर मिली सूचना

यूक्रेन के मंत्री इगोर क्लिमेंको (Igor Klimenko) ने भी इस हमलों के बारे में टेलीग्राम पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इसमें 5 लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरे हमले में डोनेत्सक क्षेत्र के एक उच्च पदस्थ आपातकालीन अधिकारी की मौत हो गई। इन हमलों में 31 लोग घायल हो गए। इनमें 19 पुलिस अधिकारी, पांच बचावकर्मी और एक बच्चा भी है।

Tags

Next Story