Russia-Ukraine War के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के काफिले पर विस्फोटक से हमला किया गया। अंतरराष्ट्रीय मीडिया की मानें तो जिस कार पर विस्फोटक से हमला हुआ है, उससे एक कार पीछे ही रूसी राष्ट्रपति सवार थे। हमले के बाद पुतिन (Attack On Putin) को सुरक्षा घेरे में लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। इस बात की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine war) के चलते वाल्दिमीर पुतिन पर पहले भी हमले का प्रयास हो चुका है।
ब्रिटेन के एक दैनिक अखबार Mirror ने क्रेमलिन के सूत्रों का हवाले से बताया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने अधिकारिक आवास की ओर जा रहे थे। उनके काफिले में पांच बख्तरबंद गाड़ियां शामिल थीं। पुतिन तीसरी नंबर की गाड़ी में सवार थे। अचानक एक एंबुलेंस ने पहली गाड़ी का मार्ग रोक दिया और दूसरी गाड़ी भी मार्ग से भटक गई। इसके बाद पुतिन की तीसरी गाड़ी के आगे पहिये में धमाका हुआ।
मीडिया रिपोर्ट बताती है कि 69 वर्षीय पुतिन को इस हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुतिन की लिमोजिन कार को सुरक्षित तरीके दूसरी जगह ले जाया गया। रूसी राष्ट्रपति की हत्या के प्रयास में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। उधर, एक अन्य रिपोर्ट बताती है कि काफिले की पहली गाड़ी को निशाना गया था। इस संबंध में अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अभी तक लगातार जारी है। इस युद्ध में जहां यूक्रेन को भारी नुकसान झेलना पड़ा तो वहीं यूक्रेन के पलटवार में रूसी सेना को भी भारी नुकसान हो चुका है। इस युद्ध को लेकर पुतिन की आलोचना भी हो रही है। पुतिन पर इस युद्ध के शुरू होने के बाद से उन पर भी हमले का प्रयास सामने आ चुका है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS