Putin Cardiac Arrest: रूसी राष्ट्रपति पुतिन फिट और स्वस्थ, क्रेमलिन ने दी ये बड़ी जानकारी

Putin Cardiac Arrest: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर काफी दिन से कयास लगाए जा रहे थे कि वे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे और कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया है और पुतिन को उनके कमरे में गिरा पाया गया। हालांकि, इस घटना पर अब क्रेमलिन का बयान सामने आया है। उन्होंने इस तरह की सभी रिपोर्ट को फर्जी बताया है। क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन फिट और स्वस्थ हैं।
पुतिन को कार्डियक अरेस्ट की खबर सही या गलत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा अधिकारियों ने राष्ट्रपति के कमरे से गिरने की आवाज सुनी। दो सुरक्षा अधिकारी तुरंत राष्ट्रपति के कमरे में पहुंचे और देखा कि पुतिन बिस्तर के बगल में फर्श पर लेटे थे और खाने के साथ एक मेज भी उलटी पड़ी हुई थी। पुतिन फर्श पर लेटते समय ऐंठन से जूझ रहे थे और अपनी आंखें घुमा रहे थे। इसके बाद डॉक्टरों को तुरंत बुलाया गया और 71 साल के राष्ट्रपति को अपार्टमेंट में बने एक हॉस्पिटल में ले जाया गया। यहां पर उनकी गहनता से जांच की जा रही है।
पुतिन की सेहत को लेकर अटकलें
पुतिन का स्वास्थ्य पश्चिमी मीडिया में काफी अटकलों का विषय रहा है, खासकर तब से जब उनकी सेना ने पिछले साल यूक्रेन पर हमला किया था। साथ ही मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि इस महीने की शुरुआत में चीन का दौरा करने वाले व्यक्ति रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नहीं, बल्कि उनका हमशक्ल था। इसी तरह का दावा अप्रैल माह में किया गया था कि पुतिन गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं और उनकी सर्जरी की गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS