Russia: सेंट पीटर्सबर्ग के पुलकोवो हवाई अड्डे ने निलंबित की सभी उड़ानें, जानिये वजह

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में पुलकोवो हवाई अड्डे ने मंगलवार को सभी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं। इसकी कोई वजह अभी साफ नहीं हो पाई है और ना ही इसका कारण अभी बताया गया है। रूसी सरकार ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर यह कहा कि उसने हवाईअड्डे पर स्थानीय समयानुसार 12 बजे तक सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, रूस के हवाई क्षेत्र में एक अज्ञात वस्तु देखी गई थी और इसकी जांच के लिए लड़ाकू विमानों को भेजा गया। सेंट पीटर्सबर्ग के लिए जाने वाली कई घरेलू उड़ानें अपने गंतव्यों की तरफ वापस लौट रही हैं, जबकि हवाई क्षेत्र बंद होने से कलिनिनग्राद के रूसी एक्सक्लेव जाने वाली उड़ानें भी प्रभावित होती हुई नजर आ रही है। इसके लिए सेंट पीटर्सबर्ग के ऊपर से उड़ान भरने के लिए हवाई क्षेत्र का उपयोग किया जाता है।
यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को पूरा एक साल बीत गया है। रूस ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर हमला किया था। दूसरे विश्व युद्ध के बाद से रूस का यह सबसे बड़ा युद्ध है। हालांकि रूस इसे युद्ध नहीं कहता है, बल्कि वह इसे सैन्य अभियान बताता है। इस युद्ध की विभिषिका में दोनों तरफ से हजारों लोगों की जान जा चुकी है। इस युद्ध के कारण तकरीबन एक करोड़ 80 लाख से ज़्यादा लोग यूक्रेन छोड़ कर दूसरी जगह चले गए हैं।
रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच में यह अज्ञात वस्तु सेंट पीटर्सबर्ग के एयरस्पेस में दिखने से हड़कंप मच गया है। इसी कारण पुलकोवो हवाई अड्डे से सारी फ्लाइटें निलंबित कर दी गई हैं। इसके साथ ही इस अज्ञात वस्तु के पीछे लड़ाकू विमानों को भेज दिया गया है ताकि इसका पता लगाया जा सके।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS