Russia-Ukraine War: रूस, यूक्रेन से बातचीत के लिए तैयार, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रखी ये शर्तें

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन का युद्ध (Russia-Ukarine War) बीते डेढ़ साल से फिलहाल अपनी चरम सीमा पर चल रहा है। वहीं, इसके बीच एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। रूस अब यूक्रेन से शांतिवार्ता (Peace Talks) के लिए तैयार है। हालांकि, रूस की तरफ से इसमें कुछ शर्ते भी रखी गई हैं। संयुक्त राष्ट्र में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस अब यूक्रेन से शांति बनाए रखने के लिए बातचीत को तैयार है, लेकिन बातचीत के दौरान किसी भी सीजफायर का उल्लघंन नहीं होगा। साथ ही, विदेश मंत्री ने पश्चिमी देशों पर भी जमकर हमला बोला है।
रूस, यूक्रेन से बातचीत को तैयार
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन से शांतिवार्ता के लिए कहा है। साथ ही, कुछ नियम व शर्ते भी सामने रखी हैं। हालांकि, रूस की तरफ से पहले भी ऐसे दावे किए जा चुके हैं, लेकिन यूक्रेन ने प्रस्ताव ठुकरा दिया है। यूक्रेन शांतिवार्ता में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। बता दें कि इस मामले पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का रुख भी पूरी तरह से साफ नजर नहीं आता है।
रूसी विदेश मंत्री ने पश्चिमी देशों पर भी बोला हमला
विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पिछले साल रूस के हमले के बाद से कीव को दिए गए अरबों डॉलर के पश्चिमी सैन्य उपकरणों की ओर इशारा करते हुए कहा कि पश्चिमी देश यूक्रेनियन लोगों का इस्तेमाल करके हमारे खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं। उन्होंने अमेरिकी और ब्रिटिश खुफिया समर्थन का भी संकेत दिया है।
क्या युद्ध में बातचीत संभव
दो देशों के बीच में चल रहे युद्ध के बीच में शांतिवार्ता काफी कठिन होती है, क्योंकि यह दो दुशमनों के बीच होती है। फिर इसमें कुछ राजनीतिक भाग भी जुड़ा होता है। जिसके चलते इनके सफल होने की संभावनाएं भी कम ही नजर आती हैं। बता दें कि अभी तक अधिकतर मामलों में शांतिवार्ता नाकाम होती हुई ही देखी गई है। 1946 से 2005 तक 288 में से केवल 39 शांतिवार्ता ही सफल हो पाई हैं और इसी बीच रूस और यूक्रेन युद्ध पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS