UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने रूस के फैसले पर जताई नाराजगी, कहा- यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) द्वारा डोनेट्स्क(Donetsk) और लुगांस्क (Lugansk) के स्व-घोषित गणराज्यों को अलग-अलग देशों के रूप में मान्यता देने की घोषणा के बाद मामला पूरी तरह से जटिल हो गया है।
रूस के राष्ट्रपति पुतिन के इस फैसले की दुनिया के कई देश कड़ी आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे तनाव कम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) की आपातकालीन बैठक चल रही है। बैठक में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Secretary-General Antonio Guterres) ने यूक्रेन के दोनेत्स्क (Donetsk) और लुहांस्का (Lugansk) क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देने के रूस के फैसले पर गहरी चिंता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि यूक्रेन के दोनेत्स्क और लुहांस्का क्षेत्रों को स्वतंत्र के रूप में मान्यता देने का रूस का निर्णय यूक्रेन (Ukraine) की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का उल्लंघन करता है, और संयुक्त राष्ट्र (United Nations Security Council) के चार्टर के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। वही अमेरिका ने इस कदम की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह निर्णय मिन्स्क समझौते के तहत रूस की प्रतिबद्धताओं का पूरी तरह से खंडन करता है और रूस के इस दावे के विपरीत है कि वह कूटनीति के लिए प्रतिबद्ध है।
अमेरिका (america) ने कहा कि यह यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर स्पष्ट हमला है। रूस के इस कदम की दुनिया के कई देशों ने आलोचना की है और इस पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS