Russia Ukraine News: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी से की बड़ी अपील, जानें क्या बोले...

रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine) के बीच चौथे दिन भी युद्ध हो रहा है। ऐसे में दोनों देशों के बीच बयानबाजी का दौर भी जारी है। रूस से बातचीत का ऑफर ठुकराने और अपनी शर्त रखने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Ukraine President Zelensky) ने अब अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी से बड़ी अपील रूस के खिलाफ की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उसकी सीट से हटाना देना चाहिए। इससे पहले जेलेंस्की ने रूस के बातचीत के न्योते को ठुकराते हुए कहा कि बातचीत सिर्फ किसी दूसरी जगह ही संभव है। जबकि रूस ने अपने कब्जे वाले दो क्षेत्रों में बातचीत का प्रस्ताव रखा था।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की वर्तमान स्थिति
अभी वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कुल 15 देश शामिल हैं, इसमें 5 देश स्थायी सदस्य हैं और 10 अस्थाई सदस्य हैं। स्थायी सदस्यों में अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देश शामिल हैं, जबकि अन्य 10 की गिनती में भारत, ब्राजील, आयरलैंड जैसे देश आते हैं। भारत भी यूएन में स्थायी सदस्य के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। अभी हाल ही में चीन और यूएई की तरह भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में निंदा प्रस्ताव के दौरान वोट नहीं किया। इसमें 11 सदस्यों ने रूस के विरोध में वोटिंग की। वोटिंग से पहले पीएम मोदी ने पुतिन से फोन पर बातचीत की थी।
बीते शनिवार को वोलोडिमिर जेलेंस्की ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में राजनीतिक समर्थन मांगा था। राष्ट्रपति ने रूस के द्वारा किए गए हमले पर विस्तार से बातचीत की। उन्होंने बताया कि हमारे देश में एक लाख से अधिक रूसी आक्रमणकारी हैं। वे रिहायशी इमारतों पर अंधाधुंध फायरिंग कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS