रूस की ओर से भारत को धमकी या चेतावनी! जानें क्या बोले रूसी स्पेस एजेंसी के चीफ

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आगाज अब आगे बढ़ चुका है। रूसी सैनिकों ने काला सागर इलाके में हमला किया है और इस हमले में 13 यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। इसे वक्त में रूस के स्पेस एजेंसी रॉसकोमोस (Roscomos) के चीफ (Dimitry Rogozin) दिमित्रि रोगोजिन ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। ऐसे में इसे धमकी कहा जाए या फिर चेतावनी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिमित्रि रोगोजिन ने हाल में ट्वीट कर अमेरिकी फैसले के बाद लिखा कि अगर अमेरिका रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाता है तो इससे रूस की अंतरिक्ष एजेंसी का काम सीमित हो जाएगा। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को अनिंयत्रित डोरबिट से कौन बचाएगा।
उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि रूस के पास 500 टन के ढांचे को भारत और चीन पर छोड़ने का विकल्प भी है। क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर भी रूसी की वजह से असर होगा। उन्होंने कहा कि ये अमेरिका या यूरोप कहीं भी गिर सकता है। वहीं दूसरी तरफ रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मंदी का दौर भी जारी है। कई देशों को भारी नुकसान हो रहा है।
इसके विपरित रूस और यूक्रेन दुनिया के गेहूं निर्यात के एक चौथाई से अधिक के लिए खाते हैं। रूस गेहूं का दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक है, जिसका अंतरराष्ट्रीय निर्यात में 18 प्रतिशत से अधिक का योगदान है। ऐसे में यूक्रेन संकट में भारत अधिक गेहूं निर्यात कर सकता है। बशर्ते हम अधिक निर्यात करें। क्योंकि हमारा केंद्रीय पूल 242 मिलियन टन है। जो बफर और रणनीतिक आवश्यकताओं से दोगुना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS